कोरोना काल में मृत हुए लोगों की अस्थियों को यूथ कांग्रेस ने किया मां गंगा में विसर्जित

कोरोना काल में मृत हुए लोगों की अस्थियों को यूथ कांग्रेस ने किया मां गंगा में विसर्जित

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। कुछ समय पहले कोरोना संक्रमण आपदा काल से पूरा देश प्रभावित था, इस दौरान चारों तरफ त्राहि-त्राहि थी इस कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने ना जाने कितने घरों के चिरागो को बुझा दिया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मृत हुए लोगो का उनके परिजन ठीक से अंतिम संस्कार भी नही कर पाए। उस दौरान भी भारतीय युथ कांग्रेस लोगो की सहायता में लगी थी और सैकड़ो लोगो का दिल्ली में युथ कांग्रेस के कार्यकर्तों द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया था।

आज ऐसे ही 500 लोगो की अस्थियां माँ गंगा में विसर्जित करने के लिए युथ कांग्रेस के कार्यकता हरकी पैड़ी पहुंचे और तीर्थ पिरोहित की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इन मृत हुए लोगो की अस्थियों को माँ गंगा में विसर्जित किया गया, ताकि इन मृत लोगो की आत्माओं को शांति मिल सके।

दिल्ली से 500 लोगो की अस्थियां लेकर हरिद्वार हरकी पैड़ी माँ गंगा में विसर्जित करने पहुंचे भारतीय युथ कांग्रेस के पदाधिकारी गौरव कौशिक का कहना है कि, वही अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिविसन बीवी के नेतृत्व में दिल्ली से यह अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे है, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कई परिवार अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार करने से वंचित रह गए और कई लोग इस दौरान सामान्य रूप से भी अपने परिजनों का अंतिम संस्कार नही कर सके।

ऐसे में भारतीय युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इन लोगो का अंतिम संस्कार कराया 500 लोगो की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंचे है, जिससे इन मृत लोगो की आत्माओं को शांति मिल सके। वही इस दौरान हरिद्वार युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि बहादुर का कहना है कि, भारत में सभी लोगो का अधिकार है कि उनके मरने के बाद विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार अस्थि विसर्जन और अन्य दुसरे जरूरी धार्मिक अनुष्ठान किए जाए इन अधिकारो की पूर्ति के लिए युथ कांग्रेस द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है।

कोरोना काल में कई लोगों ने अपनी जान गवाई मगर उनको अब तक मुक्ति नहीं प्राप्त हो सकी थी, क्योंकि हिंदू शास्त्रों में माना जाता है जब तक मां गंगा में उनकी अस्थियों को विसर्जित नहीं किया जाता, तब तक मृत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती। आज 500 मृत लोगों को मोक्ष की प्राप्ति युवा कांग्रेस के द्वारा कराई गई।