गुड़ न्यूज़: प्रदेश में थमा कोरोना का कहर। आज मिले 589 संक्रमित, 31 की मौत

प्रदेश में थमा कोरोना का कहर। आज मिले 589 संक्रमित, 31 की मौत

देहरादून। काफी लंबे समय बाद आज उत्तराखंड में कोरोना आंकड़ों के लिहाज से राहत मिली। आज प्रदेश में 589 नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि आज 3354 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज 31 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।

आज के आंकड़े

● अब तक प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 332067 ● अब तक प्रदेश में स्वस्थ हुए 297122
● रिकवरी दर 89.48%

आज इन जिलों में मिले संक्रमित

  • देहरादून 136
  • हरिद्वार 104
  • ऊधमसिंहनगर 70
  • नैनीताल 75
  • अल्मोड़ा 46
  • बागेश्वर 17
  • चमोली 50
  • चंपावत 2
  • पौड़ी गढ़वाल 12
  • पिथौरागढ़ 22
  • रुद्रप्रयाग 13
  • टिहरी गढ़वाल 21
  • उत्तरकाशी 21