वीडियो: भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के दो गुटों में तकरार। पुलिस ने भांजी लाठियां

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के दो गुटों में तकरार। पुलिस ने भांजी लाठियां

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की रामपुर चुंगी पर आज भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में ही आमने-सामने आ गए, जिस कारण वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामला इतना बढ़ा की पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा है।

बता दें कि, कुछ समय से भीम आर्मी और उनकी ही राजनितिक पार्टी आजाद समाज पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के दो गुटों में तनाव चल रहा है। दोनों गुटों के कुछ कार्यकर्ता एक दूसरे पर तरह-तरह से आरोप भी लगा रहे है और एक दूसरे के साथ गाली गलौच भी कर रहे है। इसी तनाव के चलते आज रामपुर चुंगी पर दोनों गुटों के कुछ कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने।

मामला इतना बढ़ा की पुलिस को दोनों ही पक्षों पर लाठचार्ज करना पड़ा है। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। जानकारी मिली है कि, कुछ कार्यकर्ता शुक्रवार की रात भी रामपुर चुंगी पर इकठ्ठा हुए थे, जहाँ पर वो दूसरे गुट को चेलेंज करते हुए नजर आये थे। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।