होली पर अनहोनी: सतपुली के निकट गहरी खाई में गिरी कार। महिला की मौत, 4 घायल

सतपुली के निकट गहरी खाई में गिरी कार। महिला की मौत, 4 घायल

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
सतपुली। सतपुली से 4 किलोमीटर पूर्व कोटद्वार रोड पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक महिला की मौत हुई और 4 लोग घायल हुए। कार दिल्ली से सतपुली के लिए आ रही थी, जहां सतपुली से 4 किलोमीटर पहले 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। थानाध्यक्ष संतोष पेटवाल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार दिल्ली से सतपुली आ रही थी। जिसमें मनीष तिवारी मालवीय नगर दिल्ली संग पत्नी और 3 बच्चे सवार थे। जिसमें एक बालक और दो बालिकाएं थी। कुल पांच लोग सवार थे।

मनीष तिवारी पुत्र राज किशोर तिवारी 43, जयनित्य 11, जयश्री 5, तेजश्वी 4 और श्वेता 36 वर्ष मौजूद थे। सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस फोर्स समेत घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर स्थानीय लोगों के द्वारा घटना स्थल पर पुलिस के साथ मिलकर 100 मीटर गहरी खाई से घायलों को निकाला गया तथा हंस हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हंस हॉस्पिटल में श्वेता पत्नी मनीष तिवारी 36 वर्ष की मौत हो गई।