एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड शासन में IAS/PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड शासन में IAS/PCS अधिकारियों के तबादले

देहरादून। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनते ही उत्तराखंड शासन व प्रशासन में फेरबदल की बड़ी उम्मीदें जताई जा रही थी। जिसके बाद आज उत्तराखंड शासन में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। त्रिवेंद्र सरकार में त्रिवेंद्र रावत की लुटिया डुबोने वाले पावरफुल ब्यूरोक्रेट्स पर सीएम तीरथ सिंह रावत भारी पड़े। ये वही ताकतवर अधिकारी हैं जिनके कारण त्रिवेंद्र रावत को समय से पहले अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। इन अधिकारियों में राधिका झा जहां शीर्ष पर थी। इसी क्रम में नीरज खैरवाल भी हटाए गए हैं। साथ ही सुरेश जोशी और सूचना विभाग के डायरेक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट को भी हटा दिया गया है।

शासन स्तर पर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव की सूची निम्नवत है:-

● आईएएस राधिका झा से हटा सचिव मुख्यमंत्री का पदभार सौंपा गया है।
● आईएएस नीरज खैरवाल से हटा सचिव प्रभारी मुख्यमंत्री का पदभार
● आईएएस सोनिका बनी अपर सचिव मुख्यमंत्री
● आईएएस सुरेंद्र नारायण पांडे को मिला सचिव प्रभारी मुख्यमंत्री का प्रभार
● पीसीएस डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट से हटा अपर सचिव मुख्यमंत्री का प्रभार
● सचिवालय सेवा से जुड़े अधिकारी सुरेश चंद्र जोशी से हटा अपर सचिव मुख्यमंत्री का प्रभार।

कुल मिलाकर 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टीम तीरथ अपने जीरो टॉलरेंस के कार्यक्रम को जनता के समक्ष रखने में कितना कामयाब हो पाएगी यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा।