अपराध: इकलौते बच्चे को गाड़ी में छोड़, महिला ने लगाई गंग नहर में छलांग। दो युवकों ने बचाया

इकलौते बच्चे को गाड़ी में छोड़, महिला ने लगाई गंग नहर में छलांग। दो युवकों ने बचाया

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित लोहा पुल से महिला ने गंग नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने अपने एक साल के बच्चे को गाड़ी में खेलता छोड़ नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने महिला को कूदता देख शोर मचाया। वहां पर मौजूद दो युवकों ने अपनी जान पर खेलकर महिला को गंग नहर से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला द्वारा गंग नहर में कूदे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मोके पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें कि, महिला रुड़की के लँढोरा की रहने वाली बताई जा रही है। अभी महिला की हालत सामान्य है, महिला को बचाने वाले युवक का कहना है कि, लोगों की शोर की आवाज सुनकर मेरे द्वारा गंग नहर में छलांग लगाई गई। पानी काफी गहरा था, मगर मेरे द्वारा महिला को बाहर निकाला गया। महिला बची या नहीं बची इसका मुझे नहीं पता।

मौके पर मौजूद प्रत्यदर्शी का कहना है कि, महिला द्वारा गंग नहर में छलांग लगाई गई। मगर महिला द्वारा गंग नहर से अपने आप को बचाने के लिए आवाज लगाई जा रही थी। दो युवक द्वारा गंगनहर में छलांग लगाई गई और बहुत मुश्किल से महिला को बचाया गया। पुलिस द्वारा महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने अपने 1 साल के बच्चों को गाड़ी में छोड़कर गंग नहर में छलांग लगाई थी।

पुलिस द्वारा पूछताछ पर महिला ने बताया कि, गृह कलेश के चलते महिला ने गंग नहर में छलांग लगाई थी। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस द्वारा महिला के परिजनों को भी सूचना दी गई है।