135 करोड़ लोग बनेंगे राजपथ बनाम लोकपथ रैली के गवाह

135 करोड़ लोग बनेंगे राजपथ बनाम लोकपथ रैली के गवाह

– आजादी के बाद पहली बार खेती बना प्रमुख मुद्दा
– देश की राजधानी में होगी दो-दो परेड

देहरादून। यदि दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रेक्टर रैली होती है, तो भारतीय लोकतंत्र का यह ऐतिहासिक क्षण होगा, जिसमें एक ओर राजपथ पर देश की ताकत और अखंडता की छवि दिखेगी तो दूसरी ओर देश के अन्नदाता की ताकत का एहसास भी होगा। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां भी निकलेंगी। हर ट्रैक्टर पर भारत का ध्वज लहरा रहा होगा और किसानों का भी। इस देश में किसान हमेशा हाशिए पर रहा है। पहली बार देश में किसान और खेती सबसे अहम और गंभीर मुद्दा बना है। ऐसे में पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का नारा सार्थक हो रहा हैै। जय जवान-जय किसान।