रुड़की: पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती, थानाक्षेत्र में युवक को मारी गोली

पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती, थानाक्षेत्र में युवक को मारी गोली

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की पुलिस को बदमाशों ने खुली चुनौती दे दी हैं। आबादी वाले क्षेत्र में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि, घटना गंगनहर थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव की है। जहां रामपुर गाँव में बाइक सवार अज्ञात बदमाशो ने एक युवक को गोली मारी है। गोली लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार युवक का रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया है।

वहीं गोलियों की तड़ातड़ से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।घायल युवक ने बताया कि, इरफान मस्जिद से नमाज पढ़के घर लौट रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स के साथ जिले के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।जिसके बाद से ही बदमाशों की धरपकड़ के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है।