ARTO ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान। दो महीनों में वसूला 17 लाख जुर्माना

ARTO ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान। दो महीनों में वसूला 17 लाख जुर्माना

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एआरटीओ के द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के तहत एआरटीओ कोटद्वार ने सितंबर और अक्टूबर माह में 350 चालान कर 17 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। चेकिंग अभियान एसडीएम, सीओ, राज्य कर और पुलिस के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। वहीं, आस-पास और पहाड़ी क्षेत्रों में चलाए जा रहे इस अभियान में मुख्य तौर से ओवरलोड, सीट बेल्ट, यूज मोबाइल फोन, विदआउट हेलमेट और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एआरटीओ कोटद्वार की टीम ने सितंबर माह में डेढ़ सौ चालान कर 9 लाख का जुर्माना वसूला है। वहीं अक्टूबर माह में 200 चालान कर 08 लाख का जुर्माना वसूला है। एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने बताया कि, सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, संयुक्त चेकिंग अभियान कोटद्वार के आस-पास के क्षेत्रों और पहाड़ी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।