गुड़ न्यूज़: 20 दिसंबर से शुरू होगी सैना भर्ती रैली। अभ्यर्थियों को लाने होंगे यह आवश्यक दस्तावेज

20 दिसंबर से शुरू होगी सैना भर्ती रैली। अभ्यर्थियों को लाने होंगे यह आवश्यक दस्तावेज

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
लैंसडौन। सेना में जवानों की भर्ती के लिए गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन की ओर से नई तिथि घोषित कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में 20 दिसंबर से 02 जनवरी तक सेना की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के लिए 05 नवंबर से 04 दिसंबर 2020 तक आवेदन पत्र भरे जा सकते हैं। भर्ती रैली के लिए आवेदन ऑनलाइन अनिवार्य है। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए योग्य अभ्यर्थियों के आईडी कार्ड ई मेल द्वारा भेजे जायेंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सेना की आधिकारिक वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in/ पर विजिट करें।

यही नहीं भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही भर्ती मैदान में प्रवेश मिलेगा। भर्ती रैली में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी के साथ ही हरिद्वार व देहरादून जिलों के युवा प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए जिलेवार भर्ती रैली कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। रैली में प्रतिभाग करने वाले युवकों को फेस मास्क, हैंड ग्लब्स, सैनिटाइजर व पानी की बोतल लाना अनिवार्य होगा।