अश्लील इशारे करने के आरोप में छह महिलाएं गिरफ्तार

अश्लील इशारे करने के आरोप में छह महिलाएं गिरफ्तार

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। कोतवाली पुलिस ने अश्लील इशारे करने के आरोप में छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुई सभी महिलाएं हरिद्वार जिले के अलग-अलग जगहों की रहने वाली है। जो बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करती हुई पाई गई।

जानकारी देते हुए हरिद्वार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि, उन्हें शिकायत मिल रही थी कि, रोजाना शाम होते ही कुछ महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे करती है जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी आज सुबह ये सभी छह महिलाएं बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर लोगो को अश्लील इशारे कर रही थीं, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।