बोंसाल पुल निर्माण के लिए सड़को पर उतरी क्षेत्रीय जनता। दिया अल्टीमेटम

बोंसाल पुल निर्माण के लिए सड़को पर उतरी क्षेत्रीय जनता। दिया अल्टीमेटम

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
सतपुली। विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत बोंसाल पुल में क्षेत्रीय जनता द्वारा मंजीत नेगी के नेतृत्व में लम्बे समय से क्षतिग्रस्त लकड़ी पुल के नव निर्माण व बोंसाल भेटी थैर कल्जीखाल सड़क डामरी करण के लिए एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। बोंसाल पुल पौडी सांसद तीरथ सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी के ससुराल को जोड़ता है। धरना स्थल पर ग्रामीणों ने “सड़क पुल नही तो वोट नही” “उत्तराखंड सरकार होश में आओ” “पौडी विधायक होश में आओ” के नारे लगाकर अपना आक्रोश जताया। धरनास्थल पर टैक्सी चालको ने भी एक दिवसीय धरने में अपना सहयोग दिया।

मंजीत नेगी के कहा कि, क्षेत्रीय जनता के हित के लिए पुल का निर्माण और सड़क के डामरीकरण से होगा जब तक नही होगा तब तक क्षेत्रीय जनता ये आंदोलन जारी रखेगी। सरकार द्वारा अभी तक विकास के नाम पर हमारे क्षेत्र में एक पत्थर तक नही लगा। मुण्डेश्वर मेला समिति अध्यक्ष बलवन्त सिंह ने कहा कि, क्षेत्रीय जनता के गैरजिम्मेदाराना रवैया बर्दास्त नहीं किया जायेगा। हर बार चुनाव के समय पुल निर्माण का कार्य शुरू किया जाता है और बाद में बन्द हो जाता है। पुल निर्माण होने तक इस प्रकार आंदोलन बार-बार किये जायेंगे।

एक्शन विश्व बैंक खण्ड लोक निर्माण विभाग पौडी अशोक कुमार नौटियाल ने कहा कि, ठेकेदार को 9 सितम्बर से कार्य करने का आदेश दिया गया। अभी पुल निर्माण का फस्ट स्टेज का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। धरना स्थल पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मंजीत नेगी, मनीष कुकसाल ‘स्वतन्त्र’, अध्यक्ष मुंडेश्वर मेला विकास समिति बलवन्त सिंह, ग्राम प्रधान सरासू शैलेन्द्र असवाल, महिपाल सिंह, विनोद धनोशी, मनोहर लाल पहाड़ी, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, ग्राम प्रधान मिरचोडा वीरेन्द्र लाल, जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधु देवी, पिंकी देवी, संगीता देवी, सरोजनी देवी, चन्द्रमोहन, राहुल नेगी, सुनील रावत, रोहित भट्ट सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।