एक्सक्लूसिव: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत। पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत। पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

रिपोर्ट- संदीप चौधरी
ररुड़की। मित्र पुलिस एक बार फिर विवादों के घेरे में आई है। पूरा मामला 4 सितम्बर का है, जब हरिद्वार के कनखल के रहने वाला एक प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया था जिसकी सूचना लड़की पक्ष की ओर से कनखल थाने में दी गई थी और उसी के बाद पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश में जुट गई थी। वही मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि, प्रेमी जोड़ा चंडीगढ में कही छुपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम चंडीगढ़ पहुँची थी और प्रेमी जोड़े को पकड़ कर वापस लौट रहे थे।

इसी बीच प्रेमी की हालत संदिग्ध परिस्तिथियों में खराब हो गई। तब उसे रूड़की स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। देर रात हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए प्रेमी की मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना पर प्रेमी के परिजन मौत को संदिग्ध मानते हुए कह रहे हैं कि, मामले की निष्पक्ष जांच होनी अति आवश्यक है। फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

वहीं इस पूरे मामले में अपर तहसीलदार कृष्णानंद पंत ने कहा कि, कनखल निवासी अखिलेश के शव को रूड़की सरकारी अस्पताल लाया गया था। अभी मृत्यु के कारणों का पता नही चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल तैयार किया गया है और पोस्टमार्टम के लिए शव को ऋषिकेश के एम्स में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।