Breaking: कोरोना संक्रमितों के आंकड़ो में बढ़ोतरी। टोटल- 2324

कोरोना संक्रमितों के आंकड़ो में बढ़ोतरी। टोटल- 2324

– मामचंद शाह
देहरादून। आज 23 नए मामले सामने आए हैं। इस प्रकार अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,324 हो गया है। हालांकि 1486 इनमें से ठीक हो हो चुके हैं। एक्टिव मामलों के रूप में विभिन्न अस्पतालों में 796 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा अब तक 27 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि वे अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों के कारण भर्ती थे। इसके अलावा 15 लोग माइग्रेट कर चुके हैं।आज पाए गए मामलों में सर्वाधिक संक्रमित टिहरी गढ़वाल और चमोली जिले से आए हैं। इन दोनों जनपदों से 6-6 मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा देहरादूून से 4 मरीज पाए गए हैं। पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिले के 3-3 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अल्मोड़ा जिले से आज एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।