बडी खबर: कोरोना का कहर लगातार जारी। आज कुल 124 कोरोना संक्रमित। स्वस्थ-1450

कोरोना का कहर लगातार जारी। आज कुल 124 कोरोना संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय बनते जा रहें है। जिस प्रकार से आज कुल संक्रमितों का आंकड़ा 124 है। बताना जरूरी होगा कि, इन नए कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों के जुड़ने के साथ ही अब प्रदेश में मरीजों का कुल आंकड़ा 2301 पहुंच गया है। जबकि अभी तक 1450 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को लौट चुके है।

आज इन जिलों से मिले संक्रमित

● देहरादून जनपद से 34 मामले सामने आए हैं। देहरादून से एक व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन वह पैरामिलिट्री का स्टाफ है।
● टिहरी जनपद से 24 मरीज पाए गए हैं।
● ऊधमसिंहनगर जिले से 12 मरीज पाए गए।
● उत्तरकाशी जनपद से 15 संक्रमित सामने आए हैं।
● अल्मोड़ा जनपद से 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनमें से 5 लोग दिल्ली एनसीआर से लौटे हैं।
● चमोली जिले से सात मरीज पाए गए हैं।
● हरिद्वार से 5 पॉजीटिव पाए गए है।
● पौड़ी गढ़वाल से 02 लोगों में संक्रमण पाया गया।
● रुद्रप्रयाग जनपद से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
● बागेश्वर में 5 मरीज पाए गए हैं। जिनमें तीन दिल्ली से एक गुरुग्राम से और एक गौतमबुधनगर उत्तर प्रदेश से लौटा है।
● नैनीताल जनपद से 5 मामले सामने आए हैं। यह सभी लोग दिल्ली से आए हैं।

वहीं अब तक प्रदेश में 45,133 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी 4,308 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर 62.93 प्रतिशत है, जिसके मुताबिक अब तक 1,450 मरीज इस बीमारी को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक प्रदेश में 27 सक्रमित लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि वे विभिन्न बीमारियों के चलते अस्पतालों में भर्ती कराये गए थे। इसके अलावा 15 संक्रमित लोग अन्य प्रदेशों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।