होम क्वारंटाइन का अनुपालन न करने पर एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज

होम क्वारंटाइन का अनुपालन न करने पर एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली। नारायणबगड़ विकासखंड के डूंगरी गांव निवासी त्रिभुवन सिंह पुत्र पंचम सिंह उम्र 29 वर्ष पर होम क्वारंटाइन का पालन न करने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिभुवन सिंह 16 मई को श्रीनगर गढ़वाल से अपने गांव वापस लौटा था। गांव वापस लौटने पर उसको डुमरी गांव के विद्यालय में होम क्वारंटाइन किया गया था।

थाना अध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार का कहना है कि, बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह रावत ने पुलिस को सूचना दी है कि त्रिभुवन सिंह गांव से नारायणबग बाजार की ओर जा रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर त्रिभुवन सिंह को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ लॉकडाउन एवं होम क्वारंटाइन का अनुपालन न करने पर धारा 188/269/270 आईपीसी धारा 51 डीएम एक्ट/धारा -3 महामारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।