कोरोना वायरस की जंग में अरोड़ा परिवार ने दिया 15 लाख का सहयोग

कोरोना वायरस की जंग में अरोड़ा परिवार ने दिया 15 लाख का सहयोग

देहरादून। कोरोना वायरस की जंग में राहत देने के लिए अब अरोड़ा परिवार भी सामने आया है। कमल अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, चेयरमैन सांई इंस्टिट्यूट देहरादून और उनके परिवार द्वारा सीएम फंड में जरूरतमंदों के लिए 15 लाख रु की राशि दी गयी है। कोरोना महामारी के खिलाफ सामूहिक लडाई लडने के लिए हर कोई आगे आ रहा है। राहत सहायता के लिए हर कोई मुख्यमंत्री सहायता कोष (Chief Minister Relief Fund उत्तराखंड) में राशि जमा कराई है। इसी मे अरोड़ा परिवार द्वारा जरूरतमंदों के लिए ₹15 लाख रुपए राशि जमा की है।

इस राशि का चैक कोष में जमा कराया गया है। कमल अरोड़ा और सांई कॉलेज के चेयरमैन हरीश अरोड़ा ने कहा कि, राज्य सरकार के साथ हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि, अरोड़ा परिवार कई वर्षों से आपदा और अन्य घटनाओं के दौरान राज्य सरकार के साथ जनहित में कदम बढा रहा है। आगे भी समस्त अरोड़ा परिवार का कदम-कदम पर साथ रहेगा। घर पर रहे जागरूक रहें स्वस्थ रहें। हारेगा कोरोना-जीतेगा भारत।