बड़ी खबर: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर छह माह और तीन साल के बच्चों पर मुकदमा

Lockdown

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर छह माह और तीन साल के बच्चों पर मुकदमा

– 51 लोगों के नामों में बच्चों के नाम भी थे शामिल। बाद में हटाए

रिपोर्ट – ललित मोहन भट्ट
उत्तराखंड। प्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 51 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें से एक मामला उत्तरकाशी जिले का है। जहां उत्तरकाशी की राजस्व पुलिस ने 51 लोगों के खिलाफ होम क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इन 51 लोगों में छह माह और तीन साल के दो बच्चों के नाम भी शामिल थे। लेकिन जुवेनाइल जस्टिस एक्ट को ध्यान में रखते हुए बाद में बच्चों का नाम हटा दिया गया। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में 51 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया था।

होम क्वारंटाइन के नियमों नही किया पालन

ग्राम प्रधान से बताया कि, उक्त लोग होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ग्राम प्रधान से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व पुलिस ने 51 लोगों सहित एक छह माह और तीन साल के बच्चे के खिलाफ भी लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर दिया। हालांकि बाद में प्रशासन ने दोनों बच्चों का नाम लिस्ट से हटा दिया। बताया गया कि, जिसने इन बच्चों का नाम शामिल किया था संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस मामले में उत्तरकाशी डीएम का कहना है कि, आठ साल से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है।