Exclusive: होली पर पुलिस की रहेगी केवल शराबियों पर नजर

होली पर पुलिस की रहेगी केवल शराबियों पर नजर

 

देहरादून। 10 दिसंबर 2019 दिन मंगलवार को पूरे देश भर में होली का त्योहार है। होली के त्योहार को लेकर देश भर में तैयारियां की जा रही है। होली के त्योहार को देखते हुवे देहरादून में पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से अपनी तैयारियां भी पूरी कर ली है। ख़ास तौर पर शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालो पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसीलिए देहरादून पुलिस ने शहर को अलग जोन में बांटा है।

बताते चलें कि, होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। जिसके लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। जिससे कोई भी अप्रिय घटना न हो पाए। इसके लिए पुलिस ने २२ अलग-अलग जोन बनाये है। साथ ही जगह-जगह पर बेरिकेटिंग लगा कर शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की जायेगी।

होली के त्योहार पर कोई हुड़दंग न हो किसी तरह का झगड़ा फसाद न हो इस पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस ने पूरे देहरादून को एक जोन में बांटा है। इतना ही नहीं पूरे देहरादून में कई बैरियर प्वाइंट बनाए गए है। जहा हर एक बैरियर पर पुलिस तैनात रहेगी और शहर में हुड़दंग करने वाले शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया है।

यदि कोई शराब पीकर गाड़ी चलाते हुवे पकड़ा जाता है तो उसका चालान किया जाएगा। होली के त्योहार को शांति पूर्वक संपन्न कराया जाए इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।