प्रशासन द्वारा की गई ट्रैफिक व्यवस्था अजिबो गरीब: गरिमा

प्रशासन द्वारा की गई ट्रैफिक व्यवस्था अजिबो गरीब

 

– अधिकारी भविष्य में ट्रैफिक फेरबदल से पहले गरीब जनता का रखें ध्यान

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने देहरादून शहर में बदले जा रहे ट्रेेफ्रिक व्यवस्था की कड़े शब्दों में निन्दा की। उन्होंने आरोप लगाया कि, नये रूट प्लान के चलते देहरादून की जनता को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

ऐसा प्रतीत होता है कि, ट्रेेेैफ्रिक को व्यवस्थित कर पाने की अपनी असमर्थता के चलते अधिकारियों ने देहरादून को अपनी प्रयोगशाला बना रखा है। इस नये प्रयोग से आम जनमानस में भी भारी रोष दिखा। शुक्रवार को शहर पूरी तहर से अस्त-व्यस्त और तितर-वितर दिखा। शहर के आम नागरिकों को नये रूट प्लान की वजह से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि, शुक्रवार को प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था कुछ अजिबो गरीब प्रतीत हुई। ऐसा लग रहा था कि, मानों रूट चार्ट तैयार करते वक्त एक आम नागरिक की परेशानियों और दुश्वारियों के बारे में सोचा तक नही गया। एक तरफ जहां बदले हुए रास्तों की वजह से जनता के बहुमूल्य समय की बरबादी हुई, वहीं दुसरी ओर ईधन की खपत भी दोगुनी हो गई।

 

दसौनी ने संबंधित अधिकारियों को सुझाव देते हुए कहा कि, भविष्य में किसी भी तरह के फेरबदल से पहले दिक्कतें उठा रही गरीब जनता का ख्याल जरूर रखें।