160 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

160 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

 

देहरादून। पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के नेतृत्व में एसटीएफ की एण्टी ड्रग टास्क फोर्स के द्वारा नशे की अवैध तस्करी के विरू़द्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक- 21/01/20 को ADTF-STF की टीम द्वारा दो अभियुक्तगणों को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से 160 ग्राम स्मैक के साथ रिस्पना पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्तगणों का विवरण

● गुलाब चंद पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम पुरोरी थाना लोनार जिला हरदोई उ0प्रदेश हाल पता मंदाकिनी विहार ब्रह्मवाला खाला सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर उम्र 34 वर्ष कुल बरामदगी 82 ग्राम स्मैक

● रुकम सिंह पुत्र स्व मैकूलाल निवासी ग्राम विजयनगर थाना सिकन्दरपुर जिला कासगंज उ0 प्रदेश हाल पता मंदाकिनी विहार ब्रह्मवाला खाला सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर उम्र 24 वर्ष बरामदगी कुल 78 ग्राम स्मैक।

 

अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण

बताना जरूरी होगा कि, पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के क्रमशः हरदोई और काशगंज के रहने वाले है। देहरादून में सन 2012 से रह रहे है। ये लोग यहाँ कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी का काम करते है और इनकी सप्लाई बद्रीनाथ, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाश जिलो में करते है। गैस सिलेंडर की सप्लाई की आड़ में यह लोगो अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में स्मैक बेचेने का कार्य करने लगे।

साथ ही इनके द्वारा यह भी बताया गया है कि, ये लोग बरेली से माल (स्मैक) लेकर आये थे और करीब दो साल से इस काम को कर रहे थे। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही कर अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही है।