यूजेवीएनएल में ऊर्जा मंत्री की शह पर अधिकारी खेल रहे करोड़ों का खेल

यूजेवीएनएल में ऊर्जा मंत्री की शह पर अधिकारी खेल रहे करोड़ों का खेल

 

– सीएम की सरपरस्ती में टेंडर कार्यों में हो रहा बड़ा खेल
– निगम कर्मचारी भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए मुखर
– धरातल पर बहुत कम कार्य, वेरिएशन में भी हो रहा बड़ा खेल….

देहरादून। विकासनगर स्तिथ जनसंघर्ष मोर्चा के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आज दिनांक- 07/11/19 दिन गुरुवार को जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने कहा कि, मुख्यमंत्री के विभाग ऊर्जा निगम में टेंडर कार्यों में भारी खेल खेला जा रहा है, तथा जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने के आदेश प्रदेश के मुख्य श्री श्री त्रिवेंद्र ने अधिकारियों को दे रखे हैं। त्रिवेंद्र के लिए इससे बड़ी डूब मरने वाली बात क्या होगी कि, निगम के अधिकारी भी घोटालों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

 

 

वार्ता को जारी रखते हुए रघुनाथ ने कहा कि, जीरो टॉलरेंस का ढोल पीटने वाले त्रिवेंद्र रावत के महकमे, ऊर्जा निगम में अधिकारी अपने विभागीय मंत्री त्रिवेंद्र को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर कार्यों में भारी घालमेल कर करोड़ों के वारे न्यारे कर रहे हैं। ये खेल यथा टेंडर कार्यों का धरातल पर दिखाई न देना, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र, वेरिएशन आदि में खेल कर ठेकेदारों के माध्यम से प्रदेश को चूना लगाए जाने का कार्य है।

 

मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ ने यह भी कहा कि, सीएम त्रिवेंद्र के राज में पीडब्ल्यूडी टेंडर में भी भारी खेल कर चुकी है, तथा इसी कड़ी में अन्य विभागों नगर पालिका आदि तमाम विभाग घोटाला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की अन्य विभागों में क्या हो रहा होगा?

मोर्चा ने जनता से आह्वान किया कि, इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में मोर्चा का सहयोग करें।

पत्रकार वार्ता में जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी, मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, सुशील भारद्वाज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।