जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हार, भाजपा का बना अध्यक्ष कांग्रेस का बागी उपाध्यक्ष

जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हार, भाजपा का बना अध्यक्ष कांग्रेस का बागी उपाध्यक्ष

 

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद….
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है। बीजेपी की प्रत्याशी अमरदेई शाह ने कांग्रेस के प्रत्याशी ज्योति देवी को 6 वोटों से हरा जीत दर्ज की। जबकि जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के बागी नेता सुमंत तिवारी ने कांग्रेस समर्थित प्रतियाशी नरेन्द्र सिंह को 6 वोटों से हरा दिया। भाजपा और कांग्रेस के बागियों ने गठजोड से रुद्रप्रयाग जिला पंचायत के समीकरण बुने है।

                  जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह

बता दें कि, कांग्रेस नेताओं की बडी नाकामी रही जो कांग्रेस अपना घर और न ही जिला पंचायत अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद पर जीत के इर्द-गिर्द भी पहुंच पाई। सुबह 10 बजे से शुरू हुए मतदान में पहले कांग्रेस के पाले के छह जिला पंचायत सदस्यों ने सबसे पहले मतदान किया। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बागी खेमे के पक्ष के 12 जिला पंचायत सदस्यों ने एक-एक कर मतदान किया।

निर्दलीय प्रत्याशी जिला पंचायत सुमंत तिवारी
               निर्दलीय प्रत्याशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी

जिसके बाद वही परिणाम घोषित हुआ जिसकी सभी को अपेक्षा थी। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अमरदेई शाह को 12 मत पड़े, जबकि कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति देवी को मात्र 6 वोट ही मिले। भाजपा प्रत्याशी अमर अमरदेई शाह 6 वोटों से विजय घोषित कर दी गई, वहीं निर्दलीय जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रत्याशी सुमंत तिवारी को 12 मत पड़े जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को 6 वोट ही मिले जिसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी सुमंत तिवारी को 6 वोटों से विजय घोषित कर दिया गया।