रुद्रप्रयाग के विकासखंड चुनाव में 8 सीट पर निर्दलीय व एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

रुद्रप्रयाग के विकासखंड चुनाव में 8 सीट पर निर्दलीय व एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

 

– दो पदों पर निर्विरोध हुई जीत….

– जखोली में प्रदीप, अगस्त्यमुनि में विजया, ऊखीमठ में स्वेता बने प्रमुख….

 

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद….
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में तीनो विकासखंडो के मुख्यालय में प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख के लिए आज सुबह 10 बजे से शुरू हुए मतदान के बाद शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। जिले के प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख के 9 पदों में 8 पर निर्दलीयों का कब्जा रहा।

बता दे कि, रुद्रप्रयाग जिले के तीनों विकास खंड जखोली, उखीमठ, अगस्तमुनि में प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें विजयी हुए प्रत्याशियों के नाम निम्न है:-

 

विजया देवी प्रमुख- 7 वोट से विजयी
सुभाष सिंह ज्येष्ठ प्रमुख- 6 वोटों से विजयी
शशि सिंह कनिष्ठ प्रमुख- 2 वोटों से विजयी
नागेंद्र सिंह ज्येष्ठ प्रमुख- 12 वोटो से विजयी
कवीन्द्र कनिष्ठ प्रमुख- 12 वोटों से विजयी

 

उखीमठ विकासखंड में निर्दलीय श्वेता पांडे प्रमुख का चुनाव जीती हैं।

जखोली विकासखंड में कांग्रेस के प्रदीप थपलियाल 16 वोटों से विजयी होकर प्रमुख बने।

बाकी दोनो पद पर पहले ही निर्दलीय प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हो चुके हैं।