Crime: अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक किया महिला से दुष्कर्म, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक किया महिला से दुष्कर्म, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

 

देहरादून। मुंबई के जोगेश्वरी (पूर्व) इलाके के एक 58 वर्षीय डॉक्टर को मेघवाड़ी पुलिस ने शनिवार को कथित रूप से 27 वर्षीय महिला मरीज के साथ उसका अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म, साथ ही ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला का कहना है कि, आरोपी पिछले तीन साल से उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि, वह पहली बार मई 2015 में इलाज कराने आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक गई थी। डॉक्टर ने बहाने से एक इंजेक्शन लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी डॉक्टर ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए 2018 तक लगातार तीन साल से दुष्कर्म करता रहा।

 

पीड़िता ने बताया कि, इस दौरान उसकी शादी हो गई। आरोपी डॉक्टर शादी के बाद भी ब्लैकमेल करता रहा। जब महिला ने उसके पास आने से इनकार कर दिया तो आरोपी डॉक्टर ने उसका वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। जिसके बाद एक दिन महिला के पति ने इस वीडियो को देख लिया।

 

बताते दें कि, पीड़ित दंपति ने पुलिस से संपर्क किया और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपी डॉक्टर को 17 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है