दुःखद: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन

देहरादून। आज दिल्ली स्तिथ ऐम्स में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को ऐम्स में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका उपचार चल रहा था। उन्हें सांस में दिक्कत आने से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि, पिछले साल अरुण जेटली की किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था, तथा उन्हें कुछ समय पहले ही कैंसर से छुट्टी मिल पाई थी। वह जांघ में सॉफ्ट टिशु कैंसर से पीड़ित थे। लेकिन काफी ठीक हो चुके थे। इसी वर्ष बीते 26 मई को भी उनके निधन की अफवाह उड़ी थी।

स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस बार जेटली ने खुद कोई भी मंत्रालय लेने से मना कर दिया था। बता दें कि, अरुण जेटली पहले वकील थे, और राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

66 वर्ष के अरुण जेटली अब जीएसटी, नोटबंदी जैसे निर्णय के लिए याद किए जाएंगे। देश के तमाम बड़े नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दुख व्यक्त किया। वहीं राष्ट्रपति ने भी दुख व्यक्त किया और कहा मैं जेटली के निधन से दुखी हूँ, राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान रहा है।नितिन गडकरी ने भी अरुण जेटली को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, और दुख व्यक्त किया।