रजनी रावत ग्रुप के 05 किन्नर हुए गिरफ्तार

-रजनी रावत ग्रुप के 05 किन्नर गिरफ्तार….

-किन्नरों के संबंध में दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान हुए गिरफ्तार….

देहरादून। दिनांक 27/07/2019 को रजनी रावत ग्रुप के किन्नरों द्वारा बधाई मांगते समय दूसरे ग्रुप के किन्नरों के साथ केदारपुरम में मारपीट हो गई थी। जिसके संबंध में किन्नर शालू द्वारा रजनी रावत एवं उसके चेलों (किन्नरों) के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा अपराध संख्या 222/19, धारा- 147/323/504/ 506 भादवी दर्ज कराई गई थी।

मुकदमे की विवेचना बाईपास चौकी के प्रभारी आशीष रावत द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट किए गए एवं मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों से बयान किए गए। सीसीटीवी फुटेज एवं वीडियो में साफ तौर से दिखाई पड़ा कि, रजनी रावत ग्रुप के किन्नरो द्वारा दूसरे ग्रुप के किन्नरों के साथ मारपीट एवं उनके साथ गाली-गलौज करते हुए दिख रहे हैं।

रजनी रावत ग्रुप के किन्नरों द्वारा पूर्व में भी देहरादून में कई बार इस तरह की हरकतें की गई है। जिससे आम समाज में उनके विरुद्ध दहशत है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मुकदमे में गहनता से विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम द्वारा रजनी रावत ग्रुप के 5 किन्नरों को आज दिनाँक 02/07/19 को बलवा, मारपीट एवं गाली गलौज के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि, यह उसी रजनी रावत के चेले है, जो कई बार चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुकी है। लेकिन सफलता इनके हाथ कभी नहीं लगी। राजेश थापा उर्फ रजनी रावत जन्मजात से किन्नर नहीं है। वह नेपाल से अपना लिंग परिवर्तन कराकर यही किन्नर बनी बैठी है। अनुमान लगाया जा सकता है, अगर गलती से किन्नर रजनी सत्ता पर विराजमान हो जाती तो, शहर का कैसा भयावह मंजर होता। चुनाव के दौरान भावनात्मक वोट मांगने वाली रजनी रावत चुनाव खत्म होते ही राजेश थापा बन जाती है। क्योंकि, केवल लिंग परिवर्तन करवाकर ही राजेश से रजनी बनी है। दिमाग से लगता है कि, आज भी पुरुष ही है रजनी।

गिरफ्तार हुए किन्नरों के नाम व पता:

1- सुषमा रावत, चेला रजनी रावत, निवासी- चक्खुवाला, थाना कोतवाली, उम्र 46 वर्ष।

2- सिमरन, चेला रजनी रावत, उम्र 32 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

3- मलका, चेला रजनी रावत, उम्र 50 वर्ष, निवासी उपरोक्त

4- सिमरन चेला रजनी रावत, उम्र 27 वर्ष, निवासी उपरोक्त

5- शाहीन उर्फ रविना, चेला रजनी रावत, उम्र 27 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

उपरोक्त पांचों किन्नरों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।