दुःखद: डाट काली सुरंग के पास हुआ भारी भूस्‍खलन, मलबे में दो दबे

डाट काली सुरंग के पास हुआ भारी भूस्‍खलन, मलबे में दो दबे

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार जारी है। शनिवार को देहरादून में मूसलाधार बारिश के कारण डाट काली सुरंग के पास भारी भूस्‍खलन हो गया है। हादसे में सुंदरपुर सहारनपुर की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार मलबे के नीचे दब गए।

सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुँची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें गम्भीर हालात में अस्पताल भर्ती कराया गया है।जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया है।

बता दें कि, घायलों की पहचान लक्ष्मण सिंह पुत्र रघुवीर सिंह और अशित चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह चौधरी निवासी सुंदरपुर बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल उपचार के लिए निजी वाहन की मदद से दून अस्पताल भेजा गया।

लैंडस्लाइड के कारण नई टनल से यातायात बाधित होने पर यातायात को पुरानी टनल से सुचारू रूप से चलाया गया है। इस संबंध में संबंधित थाना बिहारीगढ़ को भी दी गई है। वहीं सड़क खोलने का काम शुरू हो गया है।