वार्ड 44 में “आप” ने किया कार्यकारणी का गठन। सौंपी 11 लोगों को बूथ की जिम्मेदारी

वार्ड 44 में “आप” ने किया कार्यकारणी का गठन। सौंपी 11 लोगों को बूथ की जिम्मेदारी

देहरादून। विधानसभा चुनाव का जैसे- जैसे समय नजदीक आ रहा है। वैसे ही आप पार्टी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। पार्टी ने इस बार उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का पूरा मन बनाकर पहले से गई तैयारियां शुरू कर दी थी। इसी क्रम में रविवार को आप पार्टी ने कैंट विधानसभा में वार्ड 44 की कार्यकारणी का गठन किया। जो कि विधानसभा के निवर्तमान प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द द्वारा किया गया। आनंद ने 11 लोगों को बूथ की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें बूथ अध्यक्ष बनाया, तो वहीं मुकेश सिंह को वार्ड 44 का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए रविंद्र सिंह आनन्द ने बताया कि, पार्टी ने कैंट विधानसभा में कार्यकारणी गठित करने का कार्य आरम्भ कर दिया गया है। जिससे लोगों को उनके क्षेत्र के पार्टी प्रतिनिधि तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।आज जितने भी बूथ अध्यक्ष बनाए गए है उनके साथ ही एक वार्ड अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। सभी लोगों का एक व्हाॅटसएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें सभी की डैली रिपोर्ट होगी। इसी प्रकार से बाकी वार्डों के वार्ड अध्यक्ष व अन्य कार्यकारणी का भी गठन जल्द ही किया जाएगा।

आनन्द ने यह भी बताया कि, इससे क्षेत्रीय लोगों को यदि कोई काम करवाना है या उनकी कोई समस्या है तो वह अपने बूथ अध्यक्ष या वार्ड अध्यक्ष को बता सकता है। जिसका समाधान मिल कर किया जाएगा। जहां मुकेश सिंह को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है वहीं सुशील रोहिला, नवीन कुमार, इंद्रप्रीत सब्बरवाल, सुरेश, मोहित, विशाल शर्मा, विशाल बंसल, रोहन रोहिला, सतेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र एवं गोविंद राम को बूथ अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर विपिन खन्ना, नवीन सिंह चौहान आदि मौजूद थे।