विधायक और भाजपा सरकार का राजनीतिक भविष्य लगा दांव पर: आनन्द

Ravindra anand

विधायक और भाजपा सरकार का राजनीतिक भविष्य लगा दांव पर

– मा० न्यायालय के आदेश पर मिनटो में हुआ केस दर्ज

देहरादून। भाजपा विधायक महेश जोशी यौन शोषण मामले में अभी तक बीजेपी अपने विधायक को सपोर्ट कर रही थी, वही पीड़ित महिला का पक्ष न सुनकर महेश नेगी का राजनीतिक जीवन ही नहीं बल्कि भाजपा अपना राजनीतिक भविष्य भी दांव पर लगा रही है। गौरतलब है कि, अभी तक त्रिवेंद्र सरकार के दबाव में विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब माननीय न्यायालय के आदेश पर मिनटों में केस दर्ज हो गया।

उक्त मामले में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनंद ने एक ब्यान जारी कर कहा कि, एक ओर इससे त्रिवेन्द्र सरकार की खासा किरकिरी तो हुई ही वहीं दूसरी ओर माननीय न्यायालय ने यह आदेश दे कर साफ कर दिया कि, यह काम सरकार को पहले ही कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि, पिछले कई दिनों से महेश नेगी यौन शोषण मामले में त्रिवेंद्र सरकार अपने विधायक महेेश नेगी का पक्ष लेते हुए महिला का केस तक दर्ज करने नहीं दे रहे थे, जबकि महेश महेश नेगी और उनकी पत्नी की ओर से पीड़ित महिला पर केस दर्ज करवा दिया गया था। परंतु अब जब माननीय न्यायालय की ओर से पीड़ित महिला के पक्ष को तवज्जो देते हुए महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए और उन दोनों के खिलाफ पुलिस में तुरंत मामला दर्ज करवाया गया। इससे त्रिवेंद्र सरकार की जो किरकिरी हुई है वह किसी से छुपी नहीं है।

आनंद ने कहा कि, इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी पहले से आवाज उठाती आई है और जो पूर्व में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था उसके बाद बीजेपी बैकफुट पर आई और विधायक महेश नेगी को मीडिया के सम्मुख आना पड़ा। उत्तराखण्ड की जनता को हर क्षेत्र में न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही भविष्य में आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड की जनता के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है और महिलाओं के सम्मान के लिए अंतिम लड़ाई भी लड़ेगी।