देहरादून में डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल। देखें लिस्ट….
- अपूर्वा सिंह डोईवाला तो मुकेश रमोला बने सदर के डिप्टी कलेक्टर
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल में आईएएस अधिकारी हर्षिता सिंह को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी बनाया गया है, जबकि अपूर्वा सिंह को सदर से हटाकर डोईवाला भेजा गया है। वहीं मुकेश रमोला को देहरादून सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दरअसल, हाल ही में देहरादून जिले में तैनात कुछ डिप्टी कलेक्टरों का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद दूसरे जिलों में तबादला किया गया था। इसके चलते जिले में कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हो गए थे।
इनमें मसूरी, ऋषिकेश, डोईवाला और विकासनगर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल थे। अब जिलाधिकारी की ओर से नए आदेश जारी कर इन पदों पर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं।
- अपूर्वा सिंह: देहरादून सदर से हटाकर डोईवाला की डिप्टी कलेक्टर बनाई गईं।
- मुकेश रमोला: देहरादून सदर के डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- हर्षिता सिंह (IAS): ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी नियुक्त की गईं। इससे पहले वह देहरादून में न्यायिक कार्य देख रही थीं।
- रविंद्र कुमार जुवांठा: प्रभारी अधिकारी (ओसी) की जिम्मेदारी से हटाकर चकराता भेजे गए।
- प्रेमलाल: चकराता से देहरादून में प्रभारी अधिकारी (ओसी) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- अभय प्रताप सिंह: विकासनगर के डिप्टी कलेक्टर बनाए गए।
- राजकुमार पांडे: ऋषिकेश के डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रशासनिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने की कवायद
गौरतलब है कि देहरादून जिले में हालिया तबादलों के बाद कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नई तैनाती की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब नए आदेश के बाद जिले की तहसीलों और उप जिलाधिकारी स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण कर दिया गया है।
इस फेरबदल के बाद मसूरी, चकराता, विकासनगर, ऋषिकेश, डोईवाला और सदर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी। माना जा रहा है कि इस व्यवस्था से जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।



