देहरादून में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत 4 गिरफ्तार
देहरादून। राजधानी देहरादून के हरिद्वार बायपास क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हंगामे के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने चर्चित यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, हरिद्वार बायपास पर मारपीट और शांति व्यवस्था भंग होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया।
जांच के बाद अनुराग डोभाल और उनके तीन साथियों को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि सार्वजनिक स्थान पर हुए विवाद के दौरान मारपीट और हंगामे की स्थिति पैदा हुई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



