बिग ब्रेकिंग: जुलाई माह में होने वाली परीक्षाओं के लिए UKPSC ने जारी की खास अपील, पढ़ें….

जुलाई माह में होने वाली परीक्षाओं के लिए UKPSC ने जारी की खास अपील, पढ़ें….

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जुलाई 2026 में आयोजित होने वाली आगामी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपील जारी की है।

आयोग ने कहा है कि प्रदेश में मानसून के चलते कई स्थानों पर भारी बारिश, भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

ऐसे में आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने परीक्षा केंद्र वाले नगर में समय से पहुंचने की योजना बनाएं, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के कारण परीक्षा में शामिल होने में कोई परेशानी न हो।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने से अभ्यर्थी अनावश्यक तनाव और यात्रा संबंधी समस्याओं से बच सकेंगे। इसलिए सभी अभ्यर्थी मौसम और यातायात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की अग्रिम योजना बनाएं और पर्याप्त समय लेकर परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हों।