सरकारी बसों की भीषण टक्कर, CNG बस में लगी आग। 5 से अधिक यात्रियों की मौत
सूरत। गुजरात के बारडोली क्षेत्र में उवा गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुजरात और महाराष्ट्र की दो सरकारी बसों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर के बाद एक CNG बस में आग लग गई और वह पलट गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 5 से अधिक यात्रियों की मौत होने की आशंका है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
टैंकर को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार उवा गांव के पास सड़क पर पहले से एक टैंकर पलटा हुआ था। पीछे से आ रही एक सरकारी बस के चालक ने टैंकर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह गलत दिशा में चली गई। सामने से आ रही महाराष्ट्र परिवहन की सरकारी बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद आग का गोला बनी CNG बस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस पलट गई। बस CNG से संचालित होने के कारण टक्कर के तुरंत बाद उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें
घटना की सूचना मिलते ही बारडोली फायर विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
हादसे में अब तक 5 से अधिक यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। कई घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों का कहना है कि गंभीर रूप से झुलसे और घायल यात्रियों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
जांच के आदेश
पुलिस और प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सड़क पर यातायात व्यवस्था बहाल करने और राहत कार्यों को तेज करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल

