बड़ी खबर: सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए नई एसओपी जारी

सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए नई एसओपी जारी

देहरादून। उत्तराखंड में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार ने नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जारी आदेश में विभिन्न व्यवसायों और सेवाओं के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों का कोटा निर्धारित किया गया है।

सरकार का कहना है कि राज्य में जारी शीतकालीन यात्रा और आगामी महीने से शुरू होने वाली Char Dham Yatra के चलते पर्यटन से जुड़े व्यवसायों में गैस की मांग तेजी से बढ़ जाती है।

ऐसे में गैस की कमी से पर्यटन गतिविधियों और आवश्यक सेवाओं पर असर न पड़े, इसके लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।

दैनिक आवश्यकता का 20 प्रतिशत तक होगा वितरण
केंद्र सरकार के Ministry of Petroleum and Natural Gas के निर्देशों के तहत राज्य में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए दैनिक आवश्यकता का 20 प्रतिशत तक कमर्शियल एलपीजी उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति और जिलाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्राथमिकता तय की गई है।

विभिन्न क्षेत्रों के लिए तय किया गया कोटा

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 2650 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर विभिन्न क्षेत्रों में आवंटित किए जाएंगे।

  • फार्मास्युटिकल (लाइफ सेविंग ड्रग) – 190 सिलेंडर (7%)
  • होटल और रिजॉर्ट – 750 सिलेंडर (28%)
  • रेस्टोरेंट और ढाबे – 1000 सिलेंडर (37%)
  • सरकारी गेस्ट हाउस – 150 सिलेंडर (6%)
  • डेयरी और फूड प्रोसेसिंग – 130 सिलेंडर (5%)
  • औद्योगिक कैंटीन – 150 सिलेंडर (6%)
  • पेइंग गेस्ट छात्र आवास – 150 सिलेंडर (6%)
  • होमस्टे और स्वयं सहायता समूह – 130 सिलेंडर (5%)

जिलों के अनुसार गैस वितरण

राज्य में कमर्शियल गैस सिलेंडरों का आवंटन जिलों में मौजूद गैस कनेक्शनों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।

  • Dehradun – 31%
  • Haridwar – 13%
  • Nainital – 6%
  • Udham Singh Nagar – 4%
  • Pauri Garhwal – 4%
  • Rudraprayag – 4%
  • Chamoli – 4%
  • Uttarkashi – 5%
  • Pithoragarh – 9%
  • Bageshwar – 3%
  • Almora – 2%
  • Champawat – 2%
  • Tehri Garhwal – 3%

तीन तेल कंपनियां करेंगी आपूर्ति

राज्य में कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति तीन प्रमुख तेल कंपनियों के माध्यम से की जाएगी।

  • Indian Oil Corporation
  • Bharat Petroleum
  • Hindustan Petroleum

सरकार ने इन कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे बाजार में अपनी हिस्सेदारी के अनुसार सिलेंडरों का वितरण करें और इसकी जानकारी संबंधित जिलाधिकारियों को भी उपलब्ध कराएं।

सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं और जरूरी व्यवसायों को निर्बाध रूप से चलाने के लिए लागू की गई है, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान राज्य में गैस आपूर्ति को लेकर किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो।