UKSSSC ने इन भर्ती परीक्षाओं की तिथि की घोषित। ऐसे डाऊनलोड करें एडमिट कार्ड
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या-69 / उ०अ०से०च०आ० / 2025 (दिनांक 28 मार्च 2025) के अंतर्गत सहायक लेखाकार, रिकॉर्ड कीपर-कम-स्टोर कीपर (अभिलेखपाल), कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा), कैशियर/डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा 07 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा के आधार पर टंकण परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट पर 02 जनवरी 2026 को जारी की गई थी।
आयोग ने जानकारी दी है कि उक्त सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा 09 एवं 10 फरवरी 2026 को जनपद देहरादून में आयोजित की जाएगी। टंकण परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र में उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रवेश पत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना
- प्रवेश पत्र 04 फरवरी 2026 से आयोग की वेबसाइट http://www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
- अभ्यर्थियों को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
- परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपेक्षा की है कि वे विज्ञापित पदों के अनुरूप टंकण संबंधी अर्हताओं के लिए संबंधित विज्ञापन का भली-भांति अध्ययन कर लें।



