धामी सरकार ने 19 IAS अधिकारियों के दायित्व बदले, चुनावी तैयारियों के संकेत
रिपोर्ट- राजकुमार धीमान
उत्तराखंड की धामी सरकार ने शनिवार देर शाम एक साथ 19 आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए किए गए इस प्रशासनिक बदलाव को सरकार की रणनीतिक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
प्रशासनिक अनिवार्यता के साथ-साथ सरकार ने जहां कुछ अधिकारियों को एडजस्ट किया है, वहीं काबिलियत के आधार पर भी विभागों का पुनर्वितरण किया गया है। हरफनमौला वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम से आवास विभाग और उससे जुड़े अन्य दायित्व वापस ले लिए गए हैं।
हालांकि, उनके पास हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का महत्वपूर्ण जिम्मा बरकरार रखा गया है, ताकि वे इस दूरगामी योजना पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें। इसके साथ ही ऊर्जा जैसा अहम विभाग भी उनके पास ही रखा गया है।
दूसरी ओर, आवास विभाग और उससे जुड़े अन्य विभागों की जिम्मेदारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को सौंपी गई है। सरकार ने यह अहम दायित्व एक भरोसेमंद और काबिल अधिकारी को देकर संतुलन साधने का प्रयास किया है। हालांकि, नए दायित्वों के मद्देनजर डॉ. आर. राजेश कुमार से सचिव स्वास्थ्य का प्रभार वापस ले लिया गया है।
अब स्वास्थ्य विभाग और उससे जुड़े अन्य दायित्व सचिव सचिन कुर्वे को सौंपे गए हैं। सचिन कुर्वे को सरकार ने लंबे समय से अपेक्षाकृत हल्का कार्यभार दे रखा था। नए प्रभार के साथ उन्हें अपनी प्रशासनिक क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, बीवीआरसी पुरुषोत्तम, दीपेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारियों के दायित्वों में भी आंशिक बदलाव किए गए हैं।
11 पीसीएस अधिकारियों में भी फेरबदल
शासन ने 11 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया है। इनमें प्रमुख रूप से देहरादून के तेज-तर्रार सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह से जीएमवीएन के महाप्रबंधक का प्रभार वापस लेकर उन्हें एमडीडीए का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
देखें आदेश:-







