अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड ने किया महिला गोष्ठी का आयोजन। इन्हें मिली महानगर की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड ने किया महिला गोष्ठी का आयोजन। इन्हें मिली महानगर की जिम्मेदारी

देहरादून। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड प्रांत के तत्वाधान में महानगर देहरादून का महिला गोष्ठी कार्यक्रम नेहरू कालोनी देहरादून में विधिवत संपन्न हुआ।

जिसमें आरटीआई क्लब की उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री रीता सूरी को देहरादून महानगर इकाई की संयोजिका के रूप में नाम की घोषणा मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष विनोद नौटियाल ने की।

                         गोष्टी में उपस्थित पदाधिकारी

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाऐं ही ग्राहक के रूप में सबसे ज्यादा खरीदारी करती हैं, इसलिए उन्हें ही सबसे अधिक जानकारी एवं जागरूक होने की आवश्यकता है।

प्रदेश अध्यक्ष विनोद नौटियाल ने कहा कि, आजकल बाजार में ज्यादातर खाद्य वस्तुओं में मिलावट देखने को मिल रही है, जैसे पनीर, दूध इत्यादि। इसके लिए महिलाओं को सबसे अधिक जागरूकता अभियान में शामिल होने की आवश्यकता है, क्योंकि ज्यादातर महिलाएं ही अग्रणीय ग्राहक होती है।

देहरादून महानगर की नवनियुक्त महिला आयाम की संयोजिका सुश्री रीता सूरी ने अपने संबोधन में देहरादून महानगर के सभी 100 वार्डों के तहत प्रत्येक वार्ड में एक संयोजिका के नाम का प्रस्ताव प्रांत अध्यक्ष से रायशुमारी के पश्चात हरेला पर्व तक किए जाने का संकल्प लिया।

जिसमें वार्ड की संयोजिका अन्य सदस्य महिलाएं को जोड़ते हुए समस्त नगर में ग्राहक जागरूकता अभियान चलायेंगी और देहरादून महानगर के प्रत्येक वार्ड की महिला संयोजिका को कम से कम 11 महिला सदस्यों को जोड़ने का और उनके माध्यम से अन्य महिलाओं को जागरूक करने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक घिल्डियाल, प्रांत विधि आयाम प्रमुख अमित भट्ट, प्रांत सचिव राजपाल सिंह नेगी, श्रीमती नौटियाल, उर्मिला रावत, अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक घड़ियाल ने उपभोक्ता अधिनियम से जुड़ी हुई कानूनी बारीकियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज रावत ने सफलतापूर्वक किया।