महिला से छेड़खानी के आरोप में चंडी देवी मंदिर का महंत गिरफ्तार
उत्तराखंड। महिला से छेड़खानी के मामले में चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
हरिद्वार में चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी पर लुधियाना की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद कोर्ट ने महंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
पंजाब के लुधियाना से पुलिस की एक टीम बुधवार को जनपद हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र पहुंची। थाने में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी के आवास पर दबिश दी और महंत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी महंत अपने साथ लेकर लुधियाना रवाना हो हो गई।
आरोपी महंत की गिरफ्तारी के दौरान उसके आवास पर लोगों जमावडा लग गया। उसकी पहली पत्नी ने महंत पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। फिलहाल पंजाब पुलिस आरोपी महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है।