बड़ी खबर: NGT के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाता स्टोन क्रेशर

NGT के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाता स्टोन क्रेशर

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला

चमोली। थराली में पिंडर नदी के किनारे लगा स्टोन क्रेशर NGT के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहा है।

आपको बता दें कि, अभ्युदय स्टोन क्रेशन सुनला के समीप गंगा की सहायक नदी पिंडर नदी को दूषित कर रहा है। स्टोन क्रेशर से निकलने वाला गंदा पानी पाइन लगा कर सीधे पिंडर नदी में छोड़ा जा रहा है।

ऐसे में NGT सहित पर्यावरण को भी इसका नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन इस स्टोन क्रेशर की अनदेखी कर रहे हैं। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि, आखिरकार प्रशासन कार्यवाही करने में क्यों गुरेज कर रहा है।