अपडेट: इस दिन मनाई जाएगी दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज। पढ़ें….

इस दिन मनाई जाएगी दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज। पढ़ें….

नैनीताल। महेश चन्द्र जोशी शास्त्री ने सभी देशवासियों को दीपावली महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस वर्ष दीपावली पर्व को लेकर सभी में संशय है कि दीपावली पर्व कब मनाया जाए।

महेश चन्द्र जोशी शास्त्री ने बताया कि इस बार कार्तिक अमावस्या दो दिन 31 अक्टूबर व 1 नवंबर को है और दोनो दिन प्रदोष व्यापिनी अमावस्या ऐसे में धर्मशास्त्र के अनुसार जब दो दिन प्रदोष व्यापिनी अमावस्या होती है तो दूसरे दिन दीपावली (महालक्ष्मी) पर्व मनाना चाहिए।

शास्त्री महेश चन्द्र जोशी ने बताया कि, उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध एवं सबसे पुराना पंचांग गणेश मार्तंड पंचांग (रामदत्त पंचांग) वह श्री तारा प्रसाद दिव्य पंचांग रामनगर व लगभग 80 पंचांगो में भी 1 नवंबर को ही दीपावली मनाने का मत दिया गया है।

  • 29 अक्टूबर को धनतेरस और 1 नवंबर को होगा महालक्ष्मी पूजन
  • 2 नवंबर को गोवर्धन और 3 नवंबर को भाईदूज

महेश चन्द्र जोशी शास्त्री ने बताया कि, 29 अक्टूबर को धनतेरस और 31 अक्टूबर को छोटी दीपावली व 1 नवंबर को महालक्ष्मी पूजन, और 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट, और 3 नवंबर को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा।

शास्त्री ने कहा कि, कई ज्योतिषाचार्यों ने और कई विद्वानों ने आचार्य कमल तिवारी, आचार्य मनीष जोशी, ज्योतिषाचार्य अनुराग जोशी एवं समस्त आचार्य गणों ने भी 1 नवंबर को ही दीपावली पर्व मनाने का निर्णय किया है। पर्व निर्णय सभा ने भी 1 नवंबर को ही दीपावली मनाने को शास्त्र सम्मत बताया है।