SGRRU में रही 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

SGRRU में रही 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

  • SGRR ग्रुप के संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए
  • NCC कैडेट्स ने फौजी परिवारों व फौजी जीवन का मार्मिक मंचन किया

देहरादून। SGRR ग्रुप के संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की धूम रही। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ को पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विश्वविद्यालय के प्रसीडेंट श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं विश्वविद्यालय परिवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

श्री दरबार साहिब परिसर में श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 8ः00 बजे तिरंगा फहराया। इस शुभ अवसर पर श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) में विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान ने सुबह 9ः00 बजे तिरंगा फहराया। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रगति कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले सभी फैकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं के योगदान की सराहना की।

उन्होंने आह्वान किया कि राष्ट्रहित में आप सभी अपनी भूमिका सुनिश्चित कीजिए। इस अवसर पर उन्होंने देश के अमर शहीदों तथा स्वत्रंता संग्राम सैनानियों को याद किया।
SGRRU मेें NCC कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत नाटिका आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही।

NCC कैडेट्स ने फौजी जीवन एवं फौजी परिवारों की भमिका का मार्मिक मंचन किया। सरहद पर सेना के सर्वोच्च बलिदान के मंचन को देखकर सभी दर्शकों की आंखें नम हो र्गइं। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हैल्थ साइंसेज़ में प्राचार्य डाॅ अशोक नायक ने तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, विश्विद्यालय को-ओर्डिनेटर डाॅ आर.पी.सिंह, चीफ प्रोक्टर एवं प्रवक्ता मनोज तिवारी सहित विश्वविद्यालय के सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।