UKSSSC ने कृषि और पशुपालन विभाग में 90 पदों पर निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि एवं पशुपालन विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
आयोग ने कुल 90 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 जून 2026 से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत कृषि विभाग और पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों को भरा जाएगा। चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी प्रस्तावित तिथि 26 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन प्रकाशन : 25 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 1 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जून 2026
- आवेदन पत्र संशोधन : 24 जून से 26 जून 2026
- प्रस्तावित लिखित परीक्षा : 26 जुलाई 2026
पदों का विवरण
- सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (विकास शाखा), कृषि विभाग – 07 पद
- सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3, कृषि विभाग – 82 पद
- चारा सहायक ग्रुप-3, पशुपालन विभाग – 01 पद
- कुल पद : 90
वेतनमान
- सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 : ₹44,900 से ₹1,42,400 (लेवल-07)
- सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 : ₹25,500 से ₹81,100 (लेवल-04)
- चारा सहायक ग्रुप-3 : ₹25,500 से ₹81,100 (लेवल-04)
शैक्षिक योग्यता
- सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (विकास शाखा) पद के लिए भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से कृषि विषय में स्नातकोत्तर उपाधि अनिवार्य है।
आयु सीमा
- सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
ऐसे होगा चयन
आयोग द्वारा अभ्यर्थियों का चयन वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय लिखित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा सकती है।
परीक्षा तिथि में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सूचना आयोग की वेबसाइट, एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी।
आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा-
- हाईस्कूल प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड की दोनों तरफ की प्रति
- आरक्षण श्रेणी से संबंधित प्रमाणपत्र
- क्षैतिज आरक्षण से संबंधित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- अनुभव प्रमाणपत्र (जहां आवश्यक हो)
आयोग ने अभ्यर्थियों से भर्ती संबंधी सभी अपडेट और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से http://sssc.uk.gov.in देखने की अपील की है।

