बड़ी खबर: इधर STF ने आतंकी साजिश का किया पर्दाफाश, उधर उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज

इधर STF ने आतंकी साजिश का किया पर्दाफाश, उधर उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज

देहरादून। Uttarakhand STF ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर क्षेत्र से विक्रांत कश्यप (29) नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी झाझरा का निवासी है और जांच में उसके तार पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं।

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी कथित आतंकी संगठन “अल बर्क ब्रिगेड” से जुड़े शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी राणा के संपर्क में था। वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए उनके निर्देशों पर काम कर रहा था।

आरोपी देहरादून के संवेदनशील ठिकानों आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहा था।

इसके अलावा उसे “तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH)” के नाम से शहर में दहशत फैलाने का टास्क भी दिया गया था, जिसके तहत उसने विभिन्न स्थानों पर TTH लिखकर वीडियो बनाकर भेजी।

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी को दिल्ली में एक संगठन के कार्यकर्ताओं और Supreme Court of India के अधिवक्ता पर हमले की योजना दी गई थी। इसके बदले उसे विदेश भेजने और आर्थिक लाभ का लालच दिया गया था।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से .32 बोर पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मोबाइल से मिले डाटा के आधार पर अन्य एजेंसियों के साथ जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट का मामला, उर्मिला सनावर पर मुकदमा

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से छवि खराब करने और उत्पीड़न के आरोप में उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आरती गौड़ की शिकायत के आधार पर की गई है।

आरती गौड़, निवासी मोथरोवाला, ने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर फेसबुक के जरिए उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट कर रही थीं। साथ ही उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें धमकी भरे कॉल आने लगे।

पीड़िता के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है और उनके घर पर बुलडोजर चलाने जैसी बातें कही जा रही हैं, जिससे भय का माहौल बना हुआ है।

मामले में Pramod Kumar (एसपी सिटी) ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि उर्मिला सनावर पहले भी Ankita Bhandari murder case को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।