उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल। 10 निरीक्षक बने DSP, कई उपाधीक्षकों के तबादले
देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय ने राज्य पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को पदोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बनाया है। साथ ही कई वर्तमान उपाधीक्षकों के तबादले भी किए गए हैं।
10 निरीक्षकों को DSP पद पर पदोन्नति
शासन के आदेश (02 मार्च 2026) के क्रम में निरीक्षक (नागरिक पुलिस), अभिसूचना एवं सशस्त्र पुलिस के अधिकारियों को प्रोन्नति कोटा के तहत पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान, लेवल-10) पद पर पदोन्नत किया गया है।
इन अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
- चन्द्र मोहन → टिहरी गढ़वाल
- भावना कैंथोला → अल्मोड़ा
- होशियार सिंह → पीटीसी नरेंद्रनगर
- देवेंद्र सिंह → चम्पावत
- चंचल शर्मा → उत्तरकाशी
- अंजना नेगी → नैनीताल
- उमेश मलिक → पिथौरागढ़
- संतोष कुमार बगडवाल → अभिसूचना मुख्यालय
- वेद प्रकाश → रुद्रप्रयाग
- संजय कुमार उप्रेती → एसडीआरएफ
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
5 DSP के तबादले भी किए गए
पुलिस मुख्यालय ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत पांच पुलिस उपाधीक्षकों का भी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है।
- अनुज → जीआरपी हरिद्वार
- अनुज कुमार → देहरादून
- रीना राठौर → आईआरबी-द्वितीय, देहरादून
- विमल प्रसाद → चम्पावत
- नितिन लोहानी → देहरादून
जनहित और प्रशासनिक मजबूती पर जोर
पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




