बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड PCS मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

UKPSC Latest Update 2026: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग द्वारा यह परीक्षा 13 एवं 14 सितम्बर 2025 को आयोजित कराई गई थी, जिसके बाद 27 मार्च 2026 को परिणाम जारी किया गया।

आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक पदवार आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in⁠ पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा।

आयोग ने जानकारी दी है कि अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया 18 मई 2026 से प्रस्तावित है। इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विज्ञापन संख्या A-3/E-2/DR/LSS/2024-25 दिनांक 13 दिसम्बर 2024 को विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां प्रकाशित की गई थीं। अब मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही अभ्यर्थियों के लिए अंतिम चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है।