दून में NSS विशेष शिविर का भव्य समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
देहरादून। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, Dolphin PG Institute of Biomedical and Natural Sciences द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन 25 मार्च 2026 को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
समापन दिवस की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई। इसके पश्चात योग सत्र एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया और स्वच्छता व सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
दोपहर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण को भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।
विशेष रूप से अंतिम प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया, जिसके साथ शिविर का समापन यादगार बन गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीलम भटोला (प्रधानाचार्य, Sangam Public School) ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शैलजा पंत एवं डायरेक्टर वी.के. नागपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार बैंसला एवं डॉ. रेनू पाण्डेय के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सायं लगभग 4 बजे शिविर का विधिवत समापन किया गया।
यह सात दिवसीय विशेष शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में अत्यंत सफल रहा।




