वीडियो: धर्मावाला चौक पर बवाल। युवक से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार, कार सीज

धर्मावाला चौक पर बवाल। युवक से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार, कार सीज

देहरादून। धर्मावाला चौक पर रविवार रात शरारती तत्वों द्वारा उपद्रव और मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया।

देखें वीडियो:-

पुलिस के अनुसार 22 मार्च की रात करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि धर्मावाला चौक पर कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कुछ लोग रविंद्र सिंह निवासी शाहपुर कल्याणपुर, धर्मावाला के साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

घटना के संबंध में पीड़ित रविंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने, वाहन को क्षतिग्रस्त करने और लापरवाही से वाहन चलाकर आम लोगों की जान को खतरे में डालने जैसे आरोपों में कोतवाली सहसपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में अपराध संख्या 59/26 के तहत धारा 115(2), 281, 324(4), 352, 351(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार (UP37L 7421) को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • इकराम पुत्र अब्दुल लतीफ, निवासी धर्मावाला (उम्र 36 वर्ष)
  • विशाल गोयल पुत्र राजेश रामस्वरूप गोयल, निवासी शाहपुर धर्मावाला (उम्र 32 वर्ष)
  • शाहरुख पुत्र लियाकत, निवासी प्रतीतपुर (उम्र 26 वर्ष)
  • अरशद पुत्र अलाउद्दीन, निवासी प्रतीतपुर (उम्र 26 वर्ष)

पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।