बिग ब्रेकिंग: प्रीमियम पेट्रोल महंगा। देशभर में ₹2.35 तक बढ़ी कीमतें

प्रीमियम पेट्रोल महंगा। देशभर में ₹2.35 तक बढ़ी कीमतें

देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता पर महंगाई का दबाव बढ़ गया है।

सरकारी तेल कंपनियों – Indian Oil Corporation (IOCL), Bharat Petroleum (BPCL) और Hindustan Petroleum (HPCL) – ने 20 मार्च को स्पीड, पावर और XP95 जैसे प्रीमियम पेट्रोल के दाम ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं।

हालांकि राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उछाल को वजह बताया जा रहा है। खासतौर पर Middle East में बढ़ते तनाव और Iran से जुड़ी भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण तेल सप्लाई पर असर पड़ा है।

प्रमुख शहरों में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें,

  • दिल्ली: ₹107 से ₹112.30 प्रति लीटर
  • मुंबई: ₹115 से ₹120.30 प्रति लीटर
  • चेन्नई: ₹112 से ₹117.30 प्रति लीटर
  • भोपाल: करीब ₹117 प्रति लीटर

प्रीमियम पेट्रोल, जैसे BPCL का स्पीड, HPCL का पावर और IOCL का XP95, सामान्य पेट्रोल की तुलना में करीब ₹10-12 महंगा होता है और इसे बेहतर इंजन परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

बढ़ती कीमतों ने पहले से महंगाई झेल रही जनता की चिंता और बढ़ा दी है।