देहरादून में NSS सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ, युवाओं में सेवा और नेतृत्व का संचार
देहरादून। जनपद के विकासखंड सहसपुर अंतर्गत ग्राम श्यामपुर स्थित संगम पब्लिक स्कूल शिविर स्थल पर 19 मार्च 2026 को डॉलफिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑटोनॉमस कॉलेज) की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना NSS के सात दिवसीय आवासीय दिन-रात शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनैना रावत ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राकेश नेगी अनंत एनएसएस समन्वयक, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला मंत्री एवं समाजसेवी दर्शन सिंह रावत, पूर्व पार्षद प्रत्याशी दीपक सिंह राजपूत सहित कई गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक वी. के. नागपाल, प्राचार्य डॉ. शैलजा पंत, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. श्रुति शर्मा, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर सुधीर भारती, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज बैंसला और रेनू पांडेय भी मौजूद रहे।
दीप प्रज्वलन के साथ शिविर का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत की।
विभिन्न प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया और उपस्थित अतिथियों ने युवाओं की प्रतिभा की सराहना की।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि NSS केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
यह सात दिवसीय शिविर युवाओं को समाज के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ उन्हें व्यवहारिक जीवन कौशल सिखाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।



